कुंभ समाप्त होते ही मेला क्षेत्र में गंदगी का अंबार

हरिद्वार। कुंभ मेला संपन्न होने के बाद समस्त मेला क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मेला क्षेत्र बैरागी कैंप, रोड़ी बेलवाला, पंतदीप, चंडी दीप क्षेत्रों में तीर्थयात्रियों व साधु-महात्माओं के लिए बनाए गए अस्थाई सार्वजनिक शौचालय का मल-मूत्र सड़कों पर बहने से समस्त मेला क्षेत्र की दुर्गंध से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष और भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने सीएम तीरथ सिंह रावत से कुंभ मेला क्षेत्र को साफ कराने और इलाके में कीटाणुनाशक रसायन के छिड़काव की मांग की है। संजय चोपड़ा ने कहा बैरागी कैंप व समस्त मेला क्षेत्र में जितने भी सार्वजनिक शौचालय बनाए गए थे, उनका मल-मूत्र कुंभ मेला समाप्ति के उपरांत सीवरेज पम्पिंग टैंकों के माध्यम से उठाया जाना चाहिए था। लेकिन स्थानीय जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इलाके में दुर्गंध से आसपास के लोगों का रहना भी दुश्वार हो गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।