उत्तराखंड:RT PCR रिपोर्ट निगेटिव होने पर भी किया जाएगा अस्पताल में भर्ती

उत्तराखंड:RT PCR रिपोर्ट निगेटिव होने पर भी किया जाएगा अस्पताल में भर्ती

देहरादून: उत्तराखंड में अगर किसी व्यक्ति की RT PCR रिपोर्ट निगेटिव आती है, लेकिन उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती किया कर इलाज शुरू कर दिया जाएगा। उत्तराखंड स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड के उपचार के लिए गठित टास्क फोर्स ने यह तय किया है कि RT PCR रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी कोविड-19 के लक्षण अगर व्यक्ति में दिखाई देते हैं तो उसे अस्पताल में भर्ती करना होगा। अस्पताल प्रशासन को ऐसे रोगियों को भर्ती करने से इनकार नहीं करने के लिए कहा गया है। डॉक्टरों के अनुसार, नए कोरोना संक्रमण में कई तरह की चीजें सामने आ रही हैं। मरीज की रिपोर्ट तो निगेटिव आ रही है लेकिन सीटी स्कैन में संक्रमण मिल रहा है। ऐसे में मरीज की हालत गंभीर न हो जाए इसलिए भर्ती कराकर इलाज कराया जाएगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।