बड़ी खबर: कोरोना के चलते IPL 2021 स्थगित

बड़ी खबर: कोरोना के चलते IPL 2021 स्थगित

नई दिल्ली: कोरोना संकट की गंभीरता को देखते हुए IPL 2021 को स्थगित कर दिया गया है। IPL प्रशासन ने इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड कर दिए हैं। दरअसल चार अलग-अलग IPL टीमों से अभी तक कई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा आज ही कोरोना संक्रमित हुए हैं। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा पॉजिटिव हुए थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं। अब बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया है कि IPL को इस सत्र के लिए स्थगित किया जा रहा है। जुलाई या अगस्त में बीसीसीआई कोरोना की स्थिति को देखकर बाकी बचे मैच करवाने की कोशिश कर सकता है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।