सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान बंद होने के बाद भी मोटर नगर के समीप खूब बिकी शराब

सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान बंद होने के बाद भी मोटर नगर के समीप खूब बिकी शराब

कोटद्वार। कोटद्वार नगर क्षेत्र के वार्डो में अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री खूब जोरसोर से चल रही है बीते दिन कोरोना कर्फ्यू के दौरान स्थानीय प्रशासन ने नगर क्षेत्र की सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकानों को बंद करवा दिया था, जिसके बाद दिन भर अवैध मिनी ठेके संचालकों मौज रही।
कोटद्वार नगर क्षेत्र में सरकारी अंग्रेजी शारब की चार दुकाने है, लेकिन अवैध मिनी अंग्रेजी शराब की दर्जनों दुकान है, इन अवैध मिनी अंग्रेजी शराब की दुकानों में सुबह से रात तक शराब की बिक्री की जाती है, कई अवैध मिनी अंग्रेजी शराब के संचालक तो होम डिलवरी भी कर रहे हैं।कोरोना कर्फ्यू के दौरान आलम यह रहा कि मोटर नगर के समीप स्थित एक सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप भू तल में सुबह से शराब बेची जा रही थी, शराब के शौकीन लोग कतार में खड़े हो कर शराब खरीद रहे थे, लेकिन जिमेदार अधिकारी मुह छिपाते निकल रहे थे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।