तीन दिवसीय दौरे के बाद वापस लौटे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री

देहरादून,29 मई । भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शनिवार को अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के पश्चात अपने गंतव्य को रवाना हो गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री को गंगाजली व पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
महापौर अनीता ममगाईं ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का उत्तराखंड प्रवास बेहद महत्वपूर्ण रहा है। अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्त्‍ताओं में जोश भरने का काम किया है। उन्होंने कार्यकर्त्‍ताओं को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। सेवा ही संगठन है के मंत्र पर काम करने का निर्देश देते हुए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री ने कार्यकर्त्‍ताओं से आह्वान किया कि वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में स्वयं का बचाव करते हुए हर असहाय और जरूरतमंद तक आवश्यक मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश करें।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।