रामदेव के खिलाफ हो राष्ट्रद्रोह (NSA) के तहत मुकदमा: संदीप चमोली

Table of Contents

रामदेव के खिलाफ हो राष्ट्रद्रोह (NSA) के तहत मुकदमा: संदीप चमोली

देश आज कोरोना बीमारी की इस आपदा से जी जान से लड़ रहा है। हमारे फ्रंटलाइन वर्कर अपना सम्पूर्ण न्यौछावर कर जनता को इस बीमारी से निजात दिलाने में एक किए हुए है। जिस प्रकार से हमारे चिकित्सक अपनी जान की परवाह किए बगैर हर एक जान को बचाने में लगे हुए है वह निश्चित ही काबिलेतारीफ है और समस्त देश हमारे डाॅक्टरों की जिजिविषा को सलाम कर रहा है।

पुलिस को दी तहरीर मेँ संदीप चमोली ने कहा कि हरिद्वार पतंजलि योगपीठ के संस्थापक बाबा रामदेव के द्वारा एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के खिलाफ निरंतर गलत बयान बाजी की जा रही है, यद्यपि देश में एक तरफ एलोपैथी डॉक्टरों के द्वारा करोडों लोगों का इलाज कर उनकी जान बचाई जा रही है। भारत सरकार द्वारा भी डॉक्टरों को फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स का सम्मान दिया गया, एवं प्रत्येक देशवासी अपने चिकित्सकों पर अपना विश्वास रखता है एवं उन्हें भगवान का दर्जा देता है। परंतु इस सबसे इतर बाबा रामदेव द्वारा कहे गए कथनों के कारण देश में एक भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और देश का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

एक अन्य वीडियो में वह कहते है कि मुझे कोई गिरफ्तार नहीं कर सकता। यह सरासर कानून को खुली चुनौती है। ऐंसे बयानों से देश और उत्तराखंड के डॉक्टर काफी आहत है। बाबा रामदेव द्वारा कहे गए यह कथन इस महामारी के समय देश हित में बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं है एवं इस तरह की गलत बयानबाजी से हमारे चिकित्सकों के मनोबल पर भी विपरीत असर पड़ सकता है।

 

अतः उत्तराखंड युवा कांग्रेस अनुरोध करती है कि तत्काल प्रभाव से बाबा रामदेव के विरूद्व राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की जाए और उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाए, जिससे देश का माहौल और खराब होने से बचाया जा सके। यदि बाबा रामदेव की यदि त्वरित गिरफ्तारी की जाए तो यह एक हितकारी निर्णय साबित होगा।

तहरीर देने वालों मेँ प्रदेश प्रवक्ता नवनीत कुकरेती , प्रदेश सचिव कमल कांत , राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई विकास नेगी, प्रदेश सचिव एनएसयूआई अभय कत्यूरा आदि लोग़ मौजूद रहे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।