कोरोना के मामले कम हुए लेकिन, नहीं रुका मौतों का सिलसिला

कोरोना के मामले कम हुए लेकिन, नहीं रुका मौतों का सिलसिला

देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के नए केसों में थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन हो रही मौतों का सिलसिला नहीं थमा है। आज भी उत्तराखंड में 116 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। हालांकि थोड़ी कमी नए संक्रमितों की संख्या में जरूर आई। आज उत्तराखंड में 5775 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 4483 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। आज देहरादून में 1583 नए मामले आए जबकि हरिद्वार में 844, नैनीताल में 531, पौड़ी गढ़वाल में 359, पिथौरागढ़ में 225, रुद्रप्रयाग में 285, टिहरी गढ़वाल में 349, ऊधम सिंह नगर में 692, उत्तरकाशी में 286, चंपावत में 115, चमोली में 201, बागेश्वर में 38, और अल्मोड़ा में 267 नए मामले सामने आए।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।