एक हफ्ते और बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, बाजार खोलने के समय में बदलाव

संवाददाता
देहरादून, 24 मई। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के केस भले ही कम आ रहे हैं, लेकिन संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। राज्य में कोविड कर्फ्यू एक जून तक बढ़ा दिया गया है।
वहीं अब बाजार खुलने के समय में भी बदलाव किया गया है। अब बाजार सुबह 8 बजे 11 बजे तक खुलेगा। अभी तक यह अवधि सुबह सात से 10 बजे तक थी। इसके अलावा परचून की दुकानें 28 मई को सुबह आठ से 12 बजे तक खुलेंगी। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इसकी पुष्टि की है।
सुबोध उनियाल ने कहा कि संक्रमण के मामले कम हुए हैं, लेकिन अब भी जो संख्या है वह कम नहीं है। इसलिए सरकार ने कर्फ्यू को बरकरार रखने का निर्णय किया।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।