भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए रखा मौन उपवास

संवाददाता
देहरादून, 24 मई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए मौन उपवास रखा। उन्होंने करीब एक घंटे तक उपवास रखा। उनके साथ कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री की एवं विधायक खजानदास समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपवास किया। जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने कहा कि जिलों में जिलाध्यक्ष भी मौन व्रत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सहित राज्य के स्वयं सेवी संस्थाये पीड़ितों के जीवन को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कांग्रेस धरना प्रदर्शन में मशगूल है। कांग्रेस की रुचि सेवा कार्यों में नहीं है और वह राहत कार्यों में मीन मेख निकाल कर भय का वातावरण बना रही है। कांग्रेस जनता के बीच जाकर सेवा कार्यों में जुटे और उसे सद्बुद्धि आए इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सांकेतिक मौन व्रत रखा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।