कोरोना की मारः उप्र में उत्तराखंड के वाहनों की एंट्री बंद,लौटाए जा रहे वाहन

कोटद्वार। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख कर उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने सीमा क्षेत्र में दूसरे राज्यों की रोडवेज बसों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों पर उत्तर प्रदेश में रोक लगा दी गई है। इसके चलते ही अब कोटद्वार डिपो की बसें दिल्ली, जयपुर, राजस्थान, चंडीगढ़, अमृतसर, हिमाचल और पंजाब नहीं जा सकेंगी।
वर्तमान में कोटद्वार डिपो के पास 52 बसें हैं। 17 बसें अनुबंधित हैं। कुल 69 बसें उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो के पास हैं। सभी बसों के पहिए आज से थम गए हैं। कोटद्वार डिपो के एआरएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि सुबह 5 बजे वाली बस दिल्ली के लिए रवाना की थी। यूपी के नजीबाबाद से बस को वापस कर दिया गया। अब कोटद्वार से देहरादून के लिए बस चलाने को लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर अनुमति ली जा रही है। उसके बाद ही बस को देहरादून भेजा जायेगा। साथ ही यात्री मिलने पर पहाड़ी मार्गों पर भी बसें चलायी जायेंगी।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।