कोरोना के कारण स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश घोषित

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शिक्षा सचिव को प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के निर्देश जारी किए हैं।
गौरतलब है कि, सामान्य तौर पर प्रदेश के स्कूलों में एक जून से ग्रीष्मावकाश शुरू होता है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए समय से पहले ही शिक्षा मंत्री ने सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने के निर्देश शिक्षा सचिव को दिए हैं। ऐसे में अगर आने वाले समय में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आती है, तो संभवतः जून माह के दूसरे या तीसरे सप्ताह से स्कूल दोबारा खोल दिए जाएंगे। बता दें कि, वर्तमान में प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद चल रहे हैं। इस बीच स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों के लिए ऑनलाइन क्लासेस चलाई जा रही हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।