कोरोना की तीसरी लहर होगी और भी खतरनाकःडाॅ बिष्ट

देहरादून। राजधानी देहरादून स्थित कोरोनेशन जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन और मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चिकित्सक ने कोरोना की तीसरी लहर के बारे में बड़ा बयान दिया है।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट का दावा है कि कोरोना की दूसरी लहर से ज्यादा तीसरी लहर खतरनाक होगी। सरकार को बुजुर्गो को नहीं पहले युवाओं को वैक्सीन लगानी चाहिए थी।
डॉ. एनएस बिष्ट ने वैक्सीन की मियाद पर भी सवाल उठाए हैं। कहा है कि तीसरी लहर आने से पहले बुजुर्गों को एक बूस्टर डोज की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा है कि कोरोना की थ्योरी समझने में कहीं गलती तो नहीं कर दी है। बता दें कि डॉ. एनएस बिष्ट मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चिकित्सक भी हैं।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।