खुलासाः महिला ने की प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

हरिद्वार। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या की थी। पथरी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का दूसरे दिन पर्दाफाश हुआ। रानीमाजरा गांव निवासी संजीव एक सप्ताह पहले लापता हो गया था। रविवार को उसका अधजला शव पथरी के जंगल से मिला था। इस मामले में पुलिस ने संजीव की पत्नी और धनपुरा गांव निवासी शिवकुमार को गिरफ्तार किया गया।
एसपी देहात परमेंद्र डोबाल ने बताया कि शिवकुमार दूध बेचता है और कई साल से संजीव के घर दूध देने आता था। उसी दौरान संजीव और शिव कुमार की दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे शिवकुमार के संजीव की पत्नी अंजना से अवैध संबंध हो गए। अंजना ने बताया कि उसके पति संजीव को अवैध संबंध का पता चल गया था और वह खुद शिवकुमार को ब्लैकमेल करने लगा था। इसी कारण दोनों ने मिलकर गला दबाते हुए उसकी हत्या कर दी और शव बोरे में डाल कर जंगल ले गए। जहां पेट्रोल डालकर उसे जला दिया।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।