दो बच्चों की मांग प्रेमी संग फरार

हल्द्वानी। कालाढूंगी के कोटाबाग में एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। बच्चों में एक 15 दिन का दुधमुंहा और दूसरा दो साल का मासूम है। मामले में महिला के पति ने पुलिस से शिकायत करते हुए पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है।
बताया जा रहा है कि रात को महिला बच्चे, पति और ससुराल वालों के सो जाने के बाद घर से 15,000 नकदी, जेवरात और कपड़े लेकर फरार हो गईं। महिला के पति ने गांव के ही एक युवक पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है। युवक ने कहा है कि पत्नी और उसके प्रेमी के प्रेम प्रसंग को लेकर कोटाबाग पुलिस चैकी में शिकायत भी की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो उसकी पत्नी नहीं भागती। थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है।

फोटो डी 4

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।