गरीब व असहाय लोगो को खाने के पैकेट किये वितरीत

एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने गरीब व असहाय लोगो को खाने के पैकेट वितरीत किये गये
कोटद्वार। एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रुपेंद्र नेगी के नेतृत्व में उनकी टीम के द्वारा कोटद्वार नगर के बोक्सा जनजाति क्षेत्र में विगत 3 दिनों से खाने के पैकेट वितरित किए जा रहे है, इस दौरान उनकी टीम ने बताया कि यह सिलसिला अभी आगे भी जारी रहेगा।कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार के द्वारा लगाए गये कोरोना कर्फ्यू में कई गरीब असहाय परिवार खाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, इसी के तहत गरीब व असहाय लोगों को भोजन और पानी की व्यवस्था करने के लिए कई सामाजिक संस्थाएं क्षेत्र में हाथ बढ़ा रही हैं, इसी के तहत एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और उनकी टीम ने विगत तीन दिनों में कोटद्वार नगर निगम के बोक्सा जनजाति क्षेत्र में पाँच सौ से अधिक खाने के पैकेट वितरित किए।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।