सैकड़ों शवों की चिताओं से पटा NCR स्थित गाजीपुर श्मशान गृह

सैकड़ों शवों की चिताओं से पटा NCR स्थित गाजीपुर श्मशान गृह

कोरोना संक्रमण की वजह से मौतों में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना से देश भर में 3293 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली सहित अन्य राज्यों के श्मशान गृहों में अंतिम संस्कार के लिए बड़ी संख्या में शव पहुंच रहे हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से भी परेशान करने वाली तस्वीरें आई हैं। बताया जा रहा है कि गाजीपुर श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए सामान्य दिनों की तुलना में 10 गुना शव पहुंच रहे हैं। इन लोगों की मौत कथित रूप से कोरोना से होना बताया जा रहा है।

हर तरफ जलती चिताएं एवं राख
श्मशान घाट पर हर जगह जलती चिताएं और उनकी राख दिख रही है। लोगों का कहना है कि यहां सामान्य दिनों में रोजाना 15 से 20 शव अंत्येष्टि के लिए आते थे लेकिन इन दिनों शवों की संख्या 10 गुना बढ़ गई है। यहां हर रोज 150 से 200 शव जलाने के लिए लाए जा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि नगर निगम की ओर से श्मशान घाट पर साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। हर तरफ शव जलने के बाद की राख बिखरी पड़ी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।