नंदीग्राम के रिटर्निंग ऑफिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार : चुनाव आयोग

नंदीग्राम के रिटर्निंग ऑफिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार : चुनाव आयोग

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी की हार के बाद कई इलाकों में तनावपूर्ण हालात देखे गए हैं. कई स्थानों से हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं. इसी बीच केंद्रीय चुनाव आयोग ने कहा है कि प. बंगाल सरकार नंदीग्राम विधानसभा सीट पर नियुक्त किए गए रिटर्निंग ऑफिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करे.

चुनाव आयोग ने कहा है कि सुरक्षा की लगातार समीक्षा की जाए और जरूर पड़ने पर रिटर्निंग ऑफिसर को मेडिकल काउंसलिंग जैसी मदद भी मुहैया कराई जाए.

गौरतलब है कि गत रविवार को हुई मतगणना के दौरान पहले ममता बनर्जी के 1200 मतों से जीतने की खबर आई थी. हालांकि, बाद में मतगणना जारी रहने की बात सामने आई और बाद में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कहा कि भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 1700 से अधिक मतों से मात दी है.

इसके बाद ममता बनर्जी ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की बात कही थी.

सोमवार को ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि नंदीग्राम के निर्वाचन अधिकारी को अपने जीवन का खतरा था इसलिए उन्होंने फिर से मतगणना के आदेश नहीं दिए. बनर्जी ने कोलकाता में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नंदीग्राम में चुनाव परिणाम को वह अदालत में चुनौती देंगी, जहां वह भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से हार गईं.

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।