पहाड़ी लड़के ने जीता दिल, अस्पताल के बाहर फ्री में खिला रहा खाना

पहाड़ी लड़के ने जीता दिल, अस्पताल के बाहर फ्री में खिला रहा खाना

कोटद्वार के जतिन कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे हैं. जतिन अस्पताल के बाहर मरीजों को फ्री खाना वितरित कर रहे हैं।
कोटद्वार।पौड़ी जिले के कोटद्वार के जतिन नेगी कोरोना संक्रमण के बढ़ते इस दौर में जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।जतिन नेगी अपने खर्चे से राजकीय बेस अस्पताल के गेट के पास फूड वैन से अस्पताल में आने वाले मरीजों को दाल-चावल, बिरयानी, पानी वितरित कर रहे हैं. जतिन के खाना वितरित करने का समय दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक है।
कोरोना काल में जतिन नेगी कर रहे जरुरतमदों की मददये भी की।जतिन नेगी का कहना है कि मेरी टीम में 10 से 12 युवा जुड़े हुए हैं. जतिन ने बताया कि मैं एक रेस्टोरेंट चलाता हूं. पहले मैं रेस्टोरेंट की महीने की कुल इनकम का 10% सरकारी स्कूलों को डोनेट करता था।पिछले साल से स्कूल बंद है।इसके बाद डोनेशन को लोगों की सेवा में लगा रहे हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।