कोरोना के चलते विधायक ने स्थगित की बेटे की शादी

कोरोना के चलते विधायक ने स्थगित की बेटे की शादी

उत्तरकाशी: यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत ने कोरोना महामारी को देखते हुए अपने बेटे की शादी फिलहाल स्थगित कर दी है।यमुनोत्री सीट से भाजपा विधायक केदार सिंह रावत के पुत्र आदित्य रावत की शादी आगामी 7-8 मई को देहरादून में होनी तय थी। जबकि 12 मई को गंगनाणी बड़कोट में प्रीतिभोज का आयोजन रखा गया था। कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए विधायक ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपने बेटे की शादी फिलहाल स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी को देखते हुए पहले सभी लोगों सुरक्षित और स्वस्थ रहना जरूरी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।