अभी और चार दिन बारिश से भीगेंगे उत्तराखंड के पहाड़

अभी और चार दिन बारिश से भीगेंगे उत्तराखंड के पहाड़

नैनीताल:मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्वेस के चलते अगले चार दिन कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। उच्च हिमालयी चोटियों पर हिमपात होने से तापमान में गिरावट आएगी।

मैदानी इलाकों में अपेक्षाकृत बारिश की मात्रा व दायरा कम रहने की संभावना है। हालांकि नैनीताल व ऊधमिसंह नगर जिलों के मैदानी हिस्सों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। 31 मई व एक जून को मैदानी इलाकों में कहीं कहीं पर 40 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली झोंकेदार हवा परेशान कर सकती है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।