अब घनसाली में भारी बारिश से मची तबाही

अब घनसाली में भारी बारिश से मची तबाही

नई टिहरी: टिहरी के घनसाली के पिपोल गांव में गुरुवार देर शाम बादल फटने से भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण पिपोल गांव में पानी के साथ मलबा आ गया जिससे काफी नुकसान हुआ है। जनहानि और पशुहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। कई हेक्टेयर कृषि भूमि तेज बहाव में बह गई, जबकि घनसाली बाजार में कई गाड़ियां मलबे में दब गए। प्रशासन का कहना है कि भिलंगना के जंगलों में बादल फटने से स्थानीय नैलचामी गदेरे में जलस्तर बढ़ गया, जिससे नुकसान हुआ है।
भिलंगना के पट्टी नैलचामी के मल्याकोट गांव के पास गुरुवार रात लगभग आठ बजे जंगल में बादल फटने के बाद नैलचामी गदेरा उफान पर आ गया। इससे कई हेक्टेयर खेत बह गए और घनसाली बाजार में भी पानी और मलबा घुसने से अफरा-तफरी मच गई। घनसाली बाजार के ऊपर पहाड़ी से भी भारी मलबा बाजार में घुसने से कई दुकानें भी दब गई हैं। घनसाली तहसील के पास नगर पंचायत का एक वाहन भी मलबे में दब गया। जबकि कुछ दोपहिया वाहन भी पानी में बह गए। इस दौरान पूरे ब्लॉक में लाइट गुल हो गई, जिससे स्थिति और खराब हो गई।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।