चंपावत: एक ही गांव में 32 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप

चंपावत: एक ही गांव में 32 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप

चम्पावत। चम्पावत के बेलखेत गांव में एक साथ 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न स्थानों के भी नौ अन्य लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉ. मनीष बिष्ट ने बताया कि बेलखेत गांव में बीते 3 मई को करीब डेढ़ सौ लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। उन सैंपल की रिपोर्ट गुरुवार शाम आई हैं, जिनमें से 32 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉ. बिष्ट ने बताया कि शाम की रिपोर्ट में अन्य स्थानों के नौ और लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।