अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार

2 पेटी (48 अद्दे) अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार

कोटद्वार।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग एक व्यक्ति धर्मवीर सिंह को 48 अद्दे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ श्री लॉज के सामने गोखले मार्ग के पास से वाहन संख्या यूके 7081 स्कूटी जूपिटर में परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्त का साथी गजेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया अभियुक्तो के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
पंजीकृत अभियोगः-मु0अ0सं0 89/2021 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम, 51(b) आपदा प्रबंधन अधिनियम व 2/3 महामारी अधिनियम
बरामद मालः-48 अद्दे अवैध अंग्रजी शराब वाहन संख्या UK 15 7081 स्कूटी जूपिटर
गिरफ्तार अभियुक्तः-धर्मवीर सिंह राणावत पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह राणावत निवासी ग्राम- डाबरी, पो0- काफलपानी, थाना टिहरी जनपद टिहरी गढ़वाल हाल निवासी गोविंद नगर थाना कोटद्वार उम्र 42 वर्ष। वांछित अभियुक्त:-गजेंद्र सिंह निवासी शिवनगर थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।पुलिस टीमः- उप निरीक्षक श्री सुनील पंवार
कांस्टेबल 389 ना0पु0 गजेंद्र
कांस्टेबल 246 ना0पु0 कुलदीप पीसी होमगार्ड नरेश होमगार्ड संदीप आदि मौजूद रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।