गोपेश्वर- गोपेश्वर से सुदूर गाँव कठूड़ के वासियो ने कोविड-19 को हराने के लिए अपने गाँव में स्वास्थ्य परीक्षण करके एक मिसाल कायम की,कोरोना के इस महाकाल में सभी ग्राम वासियो ने जिले के स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करके अपने गाँव में स्वास्थ्य परीक्षण की अपील की, स्वास्थ्य विभाग ने भी इस पहल को सर आंखों लेते हुए आज अपनी टीम गाँव में भेज कर सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, स्वास्थ्य परीक्षण में 84 ग्राम वासियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, स्वास्थ्य परीक्षण करने पर सभी ग्राम वासी बहुत ही खुश नजर आये, ग्रामीणों का कहना है कि अगर हम मैं से किसी को भी कोरोना घेरेगा, उस का डट कर मुकाबला किया जायेगा, ग्राम वासियो ने कहा कि किसी को भी घबरानै की जरूरत नहीं है,
मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।


