पीएम मोदी ने की सीएम तीरथ से बात, कोरोना पर दिया मदद का आश्वासन

पीएम मोदी ने की सीएम तीरथ से बात, कोरोना पर दिया मदद का आश्वासन

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से राज्य में कोरोना के हालत को लेकर फोन पर जानकारी ली। मुख्यमंत्री रावत ने पूरी स्थिति से उन्हें अवगत कराया। माना जा रहा कि राज्य सरकार सोमवार से राज्य में सख्ती को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों ने मुश्किलें बढ़ा दी है। राज्य सरकार भी संक्रमण पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिशों में जुटी हुई है। इसी के तहत कुछ कड़े कदम भी उठाए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसको लेकर सीएम तीरथ सिंह रावत से जानकारी ली है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।