उत्तराखंड: कोरोना के केस घटे,मौतें बढ़ीं

उत्तराखंड: कोरोना के केस घटे,मौतें बढ़ीं

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के कहर के बीच थोड़ी राहत की खबर है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है। लेकिन आज मरने वालों की संख्या अब तक की सबसे ज्यादा है। बीते 24 घंटे में 5890 नए कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं आज 180 कोरोना मरीजों की मौत भी हो गई। वही 13 जिलों में सबसे ज्यादा संक्रमण देहरादून में है जहां आज 2419 नए कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं हरिद्वार में 733, नैनीताल में 232, पौड़ी गढ़वाल में 272, पिथौरागढ़ में 215, रुद्रप्रयाग में 73, टिहरी गढ़वाल में 415, ऊधम सिंह नगर में 919, उत्तरकाशी में 225, चंपावत में 73, चमोली में 229, बागेश्वर में 5 और अल्मोड़ा में 80 कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज मिले हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।