पौड़ी पुलिस द्वारा कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत गरीब व असहाय व्यक्तियों को राशन वितरित किया गया

पौड़ी पुलिस द्वारा कोतवाली कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत गरीब व असहाय व्यक्तियों को राशन वितरित किया गया

कोटद्वार।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों की सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसमें पुलिस कर्मियों द्वारा गरीब व असहाय व्यक्तियों की मदद की जा रही है। जिसके क्रम में आज कोतवाली कोटद्वार में पुलिस द्वारा चौकी कलालघाटी क्षेत्रान्तर्गत अपने निजधन से असहाय व बुजुर्ग लोगों को राशन (आटा, चावल, तेल, मसाले, प्याज, टमाटर, आलू) व मास्क सैनिटाइजर दिया गया। इस समय जनपद पौड़ी पुलिस का प्रत्येक कोरोना वॉरियर जनता की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
नोटः-किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी की आवश्यकता हो तो 112 पर कॉल करें

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।