सहसपुर: सीएम पोर्टल तक दर्ज करा दी समस्या, नहीं हुआ पानी की समस्या का समाधान

सहसपुर: सीएम पोर्टल तक दर्ज करा दी समस्या, नहीं हुआ पानी की समस्या का समाधान

देहरादून: जिले के सहसपुर के बड़ी जामा मस्जिद क्षेत्र के वार्ड एक में पिछले सात माह से भी अधिक समय से पानी की समस्या बनी हुई है। बताया गया कि बस्ती में पानी रात के 12 बजे आता है वह भी पूरा नहीं आता है। इस वजह से जहां लोग पेयजल के लिए परेशान हैं वहीं दूर दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। हैरानी की बात है कि इसकी शिकायत पेयजल निगम से तो कई बार कर ही दी गई बल्कि सीएम पोर्टल तक भी कर दी गई है लेकिन अभी भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है और पानी की समस्या जस की तस बनी बनी हुई है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।