उत्तराखंड: इस होनहार को मिला माइक्रोसॉफ्ट से 40 लाख का पैकेज

उत्तराखंड: इस होनहार को मिला माइक्रोसॉफ्ट से 40 लाख का पैकेज

देहरादून: उत्तराखंड की ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के छात्र दीपक सिंह रौतेला को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने 40.37 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर प्लेसमैंट दी है। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के रहने वाले दीपक सिंह रौतेला ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बीटेक कंप्यूटर साइंस के छात्र हैं। उनके पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। दीपक सिंह रौतेला यूनिवर्सिटी के उन छात्र-छात्राओं में शामिल है जिन्होंने ऐमेज़ॉन के लिए इंटर्नशिप की है। इससे पहले उनका चयन जैस्केलर के लिए 1700000 रुपए के सालाना पैकेज पर हुआ जिसे वो छोड़ चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट ने परीक्षा और साक्षात्कारों के कई दौर के बाद दीपक का चयन किया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।