नैनीताल में अचानक आई झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

नैनीताल में अचानक आई झमाझम बारिश ने दी गर्मी से राहत

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को अचानक मौसम के करवट बदली. बारिश के बाद सरोवर नगरी का मौसम सुहाना हो गया. इस बारिश से काश्तकारों के चेहरे भी खिल गए हैं. वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली. बारिश के बाद सूख रहे जल स्रोत भी रिचार्ज होंगे.

दोपहर बाद हुई बारिश के बाद नैनीताल के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली. मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश की संभावन जताई थी.

नैनीताल में लंबे समय से बारिश नहीं हुई थी. इस वजह से जल स्रोत भी सूखने लगे थे. नैनी झील का जल स्तर भी कम हो रहा था. इस बारिश से जहां सूखते जल स्रोत रिचार्ज होंगे तो वहीं नैनी झील का जल स्तर भी बढ़ने की संभावना है. इससे पानी किल्लत दूर होगी.

खेती के लिए वरदान ये बारिश

नैनीताल के धारी, रामगढ़ और मुक्तेश्वर समेत आसपास के किसानों को बारिश से काफी फायदा होगा. ये बारिश खेती के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी. बता दें कि इन दिनों रामगढ़, धारी और मुक्तेश्वर क्षेत्र में आड़ू, पुलम, खुमानी और सेब समेत विभिन्न प्रकार के फलों की खेती होती है.

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।