उत्तराखंड में आज मिले 892 कोरोना संक्रमित, 4006 हुए डिस्चार्ज

उत्तराखंड में आज मिले 892 कोरोना संक्रमित, 4006 हुए डिस्चार्ज

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। कोरोना कर्फ्यू के बाद से लगातार कोरोना के नए मामलों में तेजी से कमी आई है। साथ ही कोरोना से मौत के आंकड़ों में भी कमी देखी जा रही है। आज भी कोरोना के आंकड़ों में भारी कमी देखने को मिली है। प्रदेश में आज कोरोना के 892 नए मामले मिले हैं जबकि रिकार्ड 4006 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। जबकि राज्य में आज 43 मरीजों की मौत हुई। उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 892 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। इनमें देहरादून जिले से 203 , हरिद्वार से 112 , नैनीताल जिले से 127, उधमसिंह नगर से 76 ,पौडी से 44, टिहरी से 46, चंपावत से 23, पिथौरागढ़ से 51, अल्मोड़ा 96, बागेश्वर से 15, चमोली से 54, रुद्रप्रयाग से 33 ,उत्तरकाशी से 12 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। वर्तमान में उत्तराखंड में कोविड-19 के एक्टिव केस 19283 है। रिकवरी रेट 90.44 प्रतिशत पहुंच गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

हरिद्वार में सीएम तीरथ ने किया विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण

Next post

कृषि कानूनों के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय पर किया सांकेतिक प्रदर्शन,जनप्रतिनिधियों को जगाने के लिए बजाई थाली