ब्ल्यू डार्ट कुरियर का अधिकारी बन 90 हजार ठगे

देहरादून। ग्रेटर नोएडा में अपनी बेटी को कुरियर से दस्तावेज भेजना दून निवासी व्यक्ति को भारी पड़ गया। ब्ल्यू डार्ट कुरियर कंपनी का कर्मचारी बनकर एक ठग ने व्यक्ति के खाते से 90 हजार से अधिक की रकम उड़ा दी। डालनवाला पुलिस को न्यू रोड निवासी प्रभात डिमरी ने शिकायत दी कि उनकी बेटी ग्रेटर नोएडा रहती है। उसे कुछ दस्तावेज भेजने के लिए उन्होंने गूगल पर कुरियर कंपनी का फोन नंबर सर्च किया। जिस पर उन्हें ब्ल्यू डार्ट कंपनी के नाम से एक नंबर प्राप्त हुआ। जिस पर फोन करने पर अज्ञात ने खुद को कुरियर कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने लाकडाउन के कारण कुरियर सर्विस में कुछ औपचारिकताएं किए जाने की बात कही और उनसे पंजीकरण शुल्क भरने को कहा। आरोपित ने उन्हें एक फार्मेट को भरने के लिए दिया और साथ में क्रेडिट कार्ड के जरिये भुगतान करने को कहा। आरोपित ने उनके कार्ड से विभिन्न किश्तों में 90 हजार 650 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।