आज फिर आई कोरोना के नए मामलो में कमी, 388 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि

आज फिर आई कोरोना के नए मामलो में कमी, 388 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि

देहरादून: उत्तराखंड में आज फिर कोरोना के नए संक्रमित मामलों कल की तुलना में कमी आई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 388 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि कोरोना से 15 लोगों की जान भी गई है। वहीं आज 3242 लोगों ने कोरोना से मुक्ति पाई है। वर्तमान में उत्तराखंड में रिकवरी रेट 94.27 प्रतिशत पहुंच गया है। जिलों की बात करें तो आज देहरादून जिले से 94, हरिद्वार से 56, नैनीताल जिले से 60, ऊधमसिंह नगर से 30, पौडी से 14, टिहरी से 07, चंपावत से 14, पिथौरागढ़ से 14 , अल्मोड़ा 24, बागेश्वर से 15, चमोली से 28, रुद्रप्रयाग से 22 ,उत्तरकाशी से 10 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से संक्रमित हो चुके लेागों की कुल 335866 हो चुकी है। इसमें से 316621 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 6878 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।