आप नेता जाली मार्कशीट मामले में गिरफ्तार

आप नेता जाली मार्कशीट मामले में गिरफ्तार

रुद्रपुर: हाईस्कूल की जाली मार्कशीट से चुनाव लड़ने वाले ऊधम सिंह नगर के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) नेता त्रिनाथ विश्वास को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार विजयनगर, दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) के रहने वाले त्रिनाथ विश्वास ने हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट बनवाकर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीता था। इसके बाद वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी चुने गए। त्रिनाथ की फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का खुलासा होने के बाद सात अक्तूबर 2020 को डीएम रंजना राजगुरु ने जिला पंचायतीराज अधिकारी (डीपीआरओ) को त्रिनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल की तहरीर पर पंतनगर थाना पुलिस ने त्रिनाथ के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद त्रिनाथ को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया गया था। पंतनगर थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने बताया कि बुधवार को त्रिनाथ को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। रुद्रपुर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।