अल्मोड़ा: भुवन जोशी मारपीट और हत्याकांड के आरोपियों की जमानत खारिज

अल्मोड़ा: भुवन जोशी मारपीट और हत्याकांड के आरोपियों की जमानत खारिज

भुवन जोशी मारपीट व हत्या मामले में इन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
अल्मोड़ा। सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने मारपीट व हत्या के एक मामले में छ: आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। आरोपी दिवान सिंह, बसंत बल्लभ पांडे, दया किशन पांडे, नर सिंह, हरीश चंद्र पांडे व शिवदत्त पांडे आरासलपड़ तहसील भनोली अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि 29 अप्रैल 2021 को वादी मुकदमा गोविंद जोशी ने थाना दन्या में एक लिखित तहरीर थी। जिसमें उनके भाई को आरासलपड़ के ग्रामीणों द्वारा मारपीट की गई, जिससे उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मामला सोशल मीडिया में खूब चर्चाओं में आया है। जिसके बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपियों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की। जिसका अभियोजन की ओर से घोर विरोध किया गया। पत्रावली में मौजूद साक्ष्य का परिसीलन कर न्यायालय ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।