नर्सिंग भर्ती में सोशल मीडिया पर चल रहे ऑडियो की जांच होनी चाहिए :उमा सिसोदिया

नर्सिंग भर्ती में सोशल मीडिया पर चल रहे ऑडियो की जांच होनी चाहिए :उमा सिसोदिया

आज आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाक़ात की और उन्हें नर्सिंग भर्ती के मामले में सोशल मीडिया पर चल रही दो महिलाओ की बातचीत के ऑडियो की जांच करने का आग्रह किया
इस अवसर पर उमा सिसोदिया ने कहा की जिस तरह से इस ऑडियो में नौकरी दिलाने के लिए लाखों रूपये के लेनदेन की बात कही है उसकी जांच जरूर की जानी चाहिए क्योंकि कहीं ना कहीं ये बातचीत भर्ती में एक बड़े घोटाले की और इशारा कर रही है. और इसके तार कहीं ना कहीं बड़े सफ़ेदपोश अधिकारीयों और नेताओं से जुड़े हो सकते है. आप प्रवक्ता ने कहा,पिछले 10 सालों से नर्सिंग भर्ती का इंतजार कर रहे लोगों को बड़ी उम्मीदें थी स्थाई नौकरी मिलेगी लेकिन इस ऑडियो ने उनके उम्मीदों को तोड़ने का काम किया जिसकी जांच होनी बहुत जरूरी है ।इस अवसर पर उमा सिसोदिया ,विपिन खन्ना समेत कई लोग मौजूद थे ।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।