मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली रवाना

देहरादून, 5 जून। प्रदेश में अनलाॅक पर गहन विचार मंथन के बीच मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत शनिवार की सुबह अचानक दिल्ली रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
वह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान चारधाम यात्रा खोलने, कोविड कर्फ्यू में ढील, तीसरी लहर की तैयारी और केंद्र में राज्य की लंबित परियोजनाओं पर भी बात हो सकती है।
वह अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का भी प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे व्यापारियों को आठ जून के बाद शासन की ओर से राहत मिल सकती है। इसके लिए भी सरकार की ओर से प्रयास जारी है।

 

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।