बाजार खोलने को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

बाजार खोलने को लेकर व्यापारियों का प्रदर्शन

देहरादून: कोरोना कर्फ्यू के लगातार बढ़ाए जाने से व्यापारियों की रोजी रोटी चौपट हो रही है। कोरोना काल में अक्सर प्रतिबंधों की मार झेल रहे व्यापारियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। 1 जून से आंशिक तौर पर बाजार खोलने की मांग कर रहे व्यापारियों ने आज दून उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले घण्टाघर स्थित न्यू मार्केट में प्रदर्शन किया। व्यपारियो की मांग है कि सरकार को अब बाजार खोलने की इजाजत देनी चाहिए साथ ही व्यापारियों को भी कुछ आर्थिक राहत देने के साथ ही तेजी से टीकाकरण करवाए। व्यापार मण्डल महामंत्री ने कहा कि दुकानें बन्द करके भी व्यपारियों ने आम जनता की मदद की है जिसमें राशन और भोजन बांटने से लेकर दवा व सेनेटाइजेशन का काम भी कराया गया है। उनका कहना है कि अब सरकार को बाजार खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए ताकि व्यापारी भी अपनी रोजी रोटी चला सकें।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।