जरूरतमंदों को बांटे मास्क व सैनिटाइजर

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड द्वारा कोरोना काल मे हमारे कोरोना वॉरियर्स व जरूरत मंद लोगो के लिए आवश्यक सामग्री वितरण करते संगठन के लोग
कोटद्वार।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड द्वारा कोरोना काल मे हमारे कोरोना वॉरियर्स व जरूरत मंद लोगो के लिए आवश्यक सामग्री वितरण हेतु सम्पूर्ण प्रदेश में सेवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमे प्रान्तीय कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न जिलों में आवश्यक सामग्री (मास्क, सेनेटाइजर, फेस सील्ड व खाद्यान्न सामग्री) प्रशासन के माध्यम से उपलब्ध करवायी जा रही है।इसी क्रम में आज जिला कार्यकारिणी नोप्रुफ टिहरी गढ़वाल द्वारा जिलाधिकारी महोदया को 2000 मास्क व 100 बोटल सेनेटाइजर दिया गया। इस अवसर पर श्री कमल नयन रतूड़ी, श्री डी0पी0चमोली (मुख्य संयोजक), श्री राजीव उनियाल (जिला उपाध्यक्ष), श्री संदीप मैठाणी (ब्लॉक अध्यक्ष कीर्तिनगर), श्री राजेश नोटियाल (संरक्षक)श्री रामलाल खत्री (जिलाध्यक्ष उ0फे0मि0कर्म0संघ0) आदि उपस्थित रहे।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।

Previous post

कोटद्वार के शिवपुर रेशम फार्म डिग्री कालेज रोड में घर घर जाकर लोगों को बांटे मास्क व सैनिटाइजर

Next post

कांग्रेस के अनुसुचित् जाती के प्रदेश अधयक्ष् व् पूर्व विधायक राजकुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक से करी वार्ता।सौंपा ज्ञापन।