कोटद्वार के शिवपुर रेशम फार्म डिग्री कालेज रोड में घर घर जाकर लोगों को बांटे मास्क व सैनिटाइजर

कोटद्वार। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित राज सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा दुसरे दिन कोटद्वार के शिवपुर रेशम फार्म व डिग्री कालेज रोड में घर घर जाकर लोगों को सैनिटाइजर एवं मास्क वितरित किए गए साथ ही उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस आगे में जरूरतमंद की मदद के लिए कार्य करती रहेगी। इस दौरान कार्यक्रम में युवा कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अमित राज सिंह, सुयेब जोशी अनिल चौधरी, नरेश कोटनाला, राजा आर्य, नीरज रौतेला, संजीव गौड़, शुभम नेगी, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता बलबीर सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।