पेयजल मंत्री ने ली पेयजल विभाग के अधिकारियों की बैठक
पेयजल मंत्री ने ली पेयजल विभाग के अधिकारियों की बैठक
देहरादून: पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने पेयजल विभाग के अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना के साथ विकास सम्बंधित कार्यों को प्राथमिकता दी जाए. ‘जल-जीवन’ मिशन के अन्तर्गत विभिन्न पेयजल परियोजना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये.
पेयजल मंत्री ने ये भी बताया कि उत्तराखंड की विषम भौगोलिक प्रस्थितियों के चलते मात्र 30 हजार उपभाक्ताओं को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 206 करोड़ खर्च करना एक बड़ी चुनौती है. लेकिन उसके बावजूद सभी को पेयजल मुहैया करवाना सरकार की पहली प्राथमिता है. बता दें कि बैठक में पेयजल विभाग के प्रभारी सचिव आर. राजेश कुमार, प्रबंधक निदेशक उदय राज, महाप्रबंधक एस के शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
Share this content:


