उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

उत्तराखंड के इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। आगे के दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने 14 जून से लेकर 18 जून तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 18 जून यानी आज उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, और नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती हैं। कहीं-कहीं राजमार्ग और लिंक सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ना लो और नदियों का पति प्रवाह हो सकता है। इससे निचले इलाकों में जलभराव की संभावना है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि नदी या नालों के पास रहने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय यात्रियों या वाहन से आने जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आकाशीय बिजली चमकने और घटना के वक्त सुरक्षित स्थानों में शरण लें।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।