उत्तराखंड में कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज

उत्तराखंड में कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के नए मामलों में कल के मुकाबले आज कुछ कमी दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में 264 नए कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। जबकि आज 345 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। अब राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 3471 रह गई है जबकि रिकवरी रेट अब 95 फ़ीसदी से ऊपर पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक देहरादून से 55, हरिद्वार से 45, नैनीताल से 12, ऊधमसिंह नगर से 24 ,पौड़ी से 14, टिहरी से 11, चंपावत से 26, पिथौरागढ़ से 27, अल्मोड़ा 17, बागेश्वर से 12, चमोली से 08, रुद्रप्रयाग से 07,उत्तरकाशी से 06 नए कोरोना सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।