महाराज ने दी शहीद मनदीप को विनम्र श्रद्धांजलि

महाराज ने दी शहीद मनदीप को विनम्र श्रद्धांजलि

देहरादून। कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक  सतपाल महाराज ने जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद हुए 11वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय जवान मनदीप सिंह नेगी की शहादत पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक  सतपाल महाराज ने
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में
दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपनी विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल स्थित सकनोली, पोखड़ा ब्लॉक निवासी 11 वीं गढ़वाल राइफल के 23 वर्षीय मनदीप नेगी सिंह नेगी पुत्र सत्याल सिंह नेगी की शहादत पर उन्हें शत शत नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

महाराज ने कहा कि उनकी शहादत की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। देश की रक्षा करते हुए आज उत्तराखंड का एक और लाल शहीद हो गया है।
उन्होने कहा कि दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शहीद मनदीप सिंह के परिजनों के साथ हैं।

 

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।