28 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

28 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने गस्त के दौरान शिवराजपुर में एक व्यक्ति को 28 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया , पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया।कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गापुरी के शिवराजपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा गस्त की जा रही थी, तभी एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा, गस्त टीम के द्वारा उसे पकड़ कर उसके झोले की तलासी ली तो झोले में पन्नी के अंदर अलग-अलग पैकेटो में 28 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मंगल सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी शिवराजपुर बताया, गस्त टीम में उप निरीक्षक अनित कुमार, कांस्टेबल अनिल और दीपक मौजूद थे

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।