कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके लोगों को मिले चार धाम यात्रा की अनुमति

कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके लोगों को मिले चार धाम यात्रा की अनुमति

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि कोरोना वायरस वैक्सीन की 2 डोज लगवा चुके लोगों को चार धाम यात्रा की अनुमति मिलनी चाहिए। उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने मौजूदा सीएम तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर चारधाम यात्रा में वैक्सीन की दो डोज लगाने वाले लोगों को जाने की अनुमति देने की बात कही है। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि जिन लोगों को दो डोज वैक्सीन की लग गयी हैं, उन्हें चारधाम यात्रा में जाने की अनुमति दे देनी चाहिए इससे व्यवसाइयों के साथ ही राज्य को भी आर्थिक लाभ मिलेगा।
हालांकि, इस बात पर सरकार के शासकीय प्रवक्ता ने कहा कि, जिन लोगों को दो डोज लग चुकी हैं वो खुद सुरक्षित हैं। लेकिन दूसरे की सुरक्षा को ख़तरे में डालना उचित नहीं है। बता दें कि, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ऋषिकेश पहुंचे थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जिन लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं, उन्हें चार धाम यात्रा में जाने की अनुमति सरकार को देनी चाहिए। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण व्यवसाय प्रभावित है और यात्रियों के आने से व्यवसाइयों और राज्य सरकार को इससे फायदा मिलेगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।