लूटपाट कर भाग रहे दो बदमाश को पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार, 1 जून। देर रात बाइक व मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस के मुताबिक, कृष्णवीर सिंह निवासी कनखल सोमवार देर रात किसी काम से बाइक पर सिंहद्वार गया था। गुरुकुल कांगड़ी विश्विद्यालय के पास दो युवकों ने उसपर हमला कर बाइक व मोबाइल लूट लिया और ज्वालापुर की तरफ भाग निकले। उसने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद कनखल थाने की एक पुलिस टीम ने वायरलैस पर सूचना फ्लैश करते हुए ज्वालापुर कोतवाली की पुलिस के साथ मिलकर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। उन्होंने अपने नाम अर्जुन यादव निवासी जागृति विहार मेरठ व यश रौतेला निवासी माल रोड अल्मोड़ा हाल निवासीगण दयानन्द नगरी वानप्रस्थ आश्रम वाली गली आर्यनगर थाना ज्वालापुर बताए। उनके कब्जे से मोबाइल व बाइक भी बरामद हो गई। एसएचओ कनखल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि दोनों आरोपित शराब के नशे में धुत्त थे। आरोपित यश का परिवार रेसकोर्स थाना नेहरू कालोनी देहरादून में रहता है।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।