उत्तराखंड में फिर करवट लेने वाला है मौसम, देखें किन जिलों में है बारिश का यलो अलर्ट

उत्तराखंड में फिर करवट लेने वाला है मौसम, देखें किन जिलों में है बारिश का यलो अलर्ट

देहरादून । उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हालांकि प्रदेश में मानसून की सक्रियता कुछ सुस्त है। विभाग ने आज यानी शुक्रवार को दून और नैनीताल समेत पांच जिलों में तेज हवा के साथ बौछार की संभावना जताई है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और अल्मोड़ा में गरज के साथ बौछार और तेज हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। दूसरी तरफ पहाड़ी इलकाों में बारिश रुक रुक कर हो रही है। इससे कई मार्ग बाधित हैं। कई जगह आवाजाही ठप है।

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।