खराब मौसम के कारण सीएम का केदारनाथ दौरा रद्द

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को केदारनाथ दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका दौरा रद्द कर दिया गया। उनका हेलीकॉप्टर देहरादून से रवाना हुआ था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उन्हें लौटना पड़ा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने वाले थे। मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह करीब 7.45 बजे केदारनाथ पहुंचने वाले थे।
अब वह ं दून विश्वविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर चेयर स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह सचिवालय में शासकीय काम करेंगे। शाम को वह एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।