हाईवे चमधार में 3 दिन से बंद, सैकड़ों मालवाहक वाहन फरासू में फंसे

श्रीनगर। पहाड़ों में हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पिछले तीन दिनों से बदरीनाथ हाईवे चमधार में मार्ग बंद होने से चमोली, रुद्रप्रयाग जाने वाले आवश्यक सामग्रियों के माल वाहक वाहन फरासू में ही फंसे हैं। वाहनों के चालकों को बमुश्किल खाने पीने की सुविधा मिल पा रही है। इसके साथ साथ चमधार मे काम कर रहे मजदूरों की जान भी आफत में फंसी हुई है।
देर शाम पहाड़ी से आये मलवे में दो पोकलैंड मलबे का शिकार हो गईं। गनीमत रही है कोई जनहानि नहीं हुई। 27 जुलाई को बंद हुआ बदरीनाथ मार्ग आज 30 जुलाई को भी नहीं खुल पाया है। अगर मार्ग खुल भी रहा है तो फिर पहाड़ी से आने वाले बोल्डर मार्ग को फिर बंद कर दे रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के आधीसासी अभियंता बीएल मिश्रा ने बताया कि मार्ग को खोलने की हर संभव कोशिश की जा रही है, लेकिन पहाड़ी से आ रहे बोल्डर सारी मेहनत को खराब कर रहे है। फिर भी विभाग के ठेकेदार मार्ग को खोलने की कोशिश कर रहे हैं। उनको आशा है कि मार्ग जल्द ही खोल दिया जाएगा।

Share this content:

मेमोयर्स पब्लिशिंग उत्तराखंड पत्रकारिता के उच्च मापदंडों पर निरंतर गतिमान रहने के लिए प्रतिबद्ध है. ख़बरों की निष्पक्षता ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. ख़बरों के सकारात्मक पक्ष को उजागर करना हम अपना दायित्व समझते है, हम डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा समाचारों, विचारों, साक्षात्कारों की नई श्रृंखला के साथ- साथ खोजी ख़बरों को कुछ हटकर पाठकों तथा दर्शकों के सामने लाने का प्रयास कर रहे है। हमारा ध्येय है कि हमारी खबरें जनसरोकारी हो, निष्पक्ष हों, सकारात्मक हो, रचनात्मक हो, पाठकों तथा दर्शकों का मार्गदर्शन करने में सहायक हो।